POLITICS

ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने जदयू की सदस्यता किया ग्रहण 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के कार्यों एवं विचारधारा से प्रभावित होकर लोग बिहार के सभी जिलों सहित प्रदेश में भी लगातार जदयू की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।  इसी कड़ी में मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड जिला कार्यालय बक्सर में भी जिला अध्यक्ष जदयू अशोक कुमार सिंह जी के समक्ष में दर्जनों  सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने जनता दल यूनाइटेड की सदस्‍यता ग्रहण किये।

 

जदयू की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी को  माला गुलदस्ता एवं मीठा खिलाकर स्वागत किया गया। सदस्यता ग्रहण करने वालों ने हरेन्द्र सिंह ब्रह्मपुर विधानसभा के नेतृत्व में अनेको दर्जनों लोग शामिल हुए जिसमे रजनीश चौधरी, वीरेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, विश्वनाथ चौधरी, केदार शाह, चंदन सिंह, नरेंद्र कुमार चौधरी, ओखा चौधरी, अरविंद चौधरी, गोलू तिवारी, हरेंद्र चौधरी, भगवान दयाल चौधरी, धनजी कुमार सिंह, रवि तिवारी, रमन सिंह, शक्ति शर्मा, रोहित पांडे, रोहित दुबे सदस्यता लिए। सदस्यता ग्रहण के दौरान जिला जनता दल यूनाइटेड के नेताओं ने सभी को बधाई दिए। जिसमे संजय कुमार सिंह, विश्वनाथ पासवान, आजाद सिंह राठौड़, विजय कुशवाहा, फूलचंद कुशवाहा, मोहम्मद मुस्तफा, ब्रिजेश यादव, सुरेश चौहान आदि शामिल रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button