ब्रह्मपुर के प्रभारी बीईओ जितेंद्र कुमार का प्रारंभिक शिक्षक संघ ने किया स्वागत




न्यूज़ विज़न। बक्सर
बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष के. डी. सिंह के नेतृत्व में ब्रह्मपुर प्रखंड के प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार का भव्य स्वागत किया गया। उन्हें प्रभार लेने पर फूलमाला पहनाकर शिक्षकों ने स्वागत किया। जितेन्द्र कुमार चक्की प्रखंड के बीईओ के पद पर पदस्थापित हैं।







ज्ञात हो की कुछ दिन पूर्व ब्रह्मपुर के बीईओ चंद्रशेखर राम का अचानक निधन हो जाने से बीईओ का पद रिक्त हो गया था। जिसकी वजह से नियोजित शिक्षकों का अप्रैल माह का वेतन विपत्र जिला में नही जा पाया। जिलाध्यक्ष ने यथाशीघ्र वेतन विपत्र जिला में भेजने के लिए नए प्रभारी बीईओ से बातचीत किए। उन्होंने आश्वासन दिया की वेतन विपत्र आज शाम को भिजवा देंगे जिला में। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं को समय पर निराकरण करने भरोसा दिए। स्वागत कर्ता शिक्षक अशोक कुमार, उपेन्द्र कुमार, मिराज पटेल, गौतम सिंह, ब्रजनंदन सिंह शामिल रहे।


