OTHERS

बेहतर कार्य के लिए सम्मानित हुए 18 मीटर रीडर व 5 कार्यपालक सहायक

विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर के प्रांगण में सोमवार को मिलन समारोह का हुआ आयोजन

न्यूज विजन। बक्सर

विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर के प्रांगण में सोमवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करने के लिए विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अंतर्गत पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का मिलन समारोह आयोजित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता विद्युत कार्यपालक अभियंता सूर्य प्रकाश सिंह ने किया गया। उन्होंने कहा कि समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 18 मीटर रीडरों, 5 कार्यपालक सहायकों एवं 8 बिलिंग पर्यवेक्षकों को सम्मानित किया गया। मौके पर मौजूद सभी फील्ड स्टाफ का कनीय विधुत अभियंताओं द्वारा गमछा देकर स्वागत किया गया।

 

 

 

विद्युत कार्यपालक अभियंता सूर्य प्रकाश सिंह ने लक्ष्य प्राप्ति को लेकर सभी कर्मियों की सराहना की तथा बताया कि मार्च 2026 का लक्ष्य प्राप्ति उनके बगैर योदान के संभव नहीं था। उन्होंने बेहतर कार्य करने वालों की पीठ थपथपाई और आगे भी इसी तरह से कार्य करते रहने की सलाह दी।

 

 

मौके पर विधुत कार्यपालक अभियंता, बक्सर, राम लखन राम, सहायक विद्युत अभियंता, बक्सर शहरी, रवि राज, सहायक विधुत अभियंता, बक्सर ग्रामीण, अर्जुन वर्मा, सहायक विद्युत अभियंता, कोरानसराय, राकेश कुमार दुबे, सहायक विधुत अभियंता, डुमरांव, राजीव कुमार, सहायक विधुत अभियंता परियोजना, बक्सर, रोहित कुमार सहायक विद्युत अभियंता (राजस्व), विआप्र बक्सर एवं सभी कनीय विद्युत अभियंता उपस्थित होकर सभी फील्ड स्टाफ को गमछा देकर सम्मानित किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button