बूथ स्तर तक पार्टी के विस्तार को लेकर राजद जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ के साथ की बैठक




न्यूज़ विज़न। बक्सर
राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यकारणी की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह की अध्यक्षता में आशीर्वाद मैरेज हाल पाण्डेयपट्टी रेलवे गुमटी के पास हुआ। जिसका शुभारम्भ ब्रह्मपुर विधायक शम्भूनाथ यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम मे सभी जिला के पदाधिकारियों एव प्रखण्ड अध्यक्षो को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया गया। प्रदेश एव जिला के सभी पदाधिकारियों ने दल के मजबूती एव बूथ स्तर तक चल रहे संगठन पर अपना अपना विचार रखा सभी पदाधिकारियों को बूथ कमिटी मे अच्छे अच्छे कार्यकता रखने एव हर हाल मे बूथ तक दल को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रधान महासचिव धनपति चौधरी ने किया। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष भरत सिंह, पूर्व मंत्री छेदी लाल राम, महिला प्रकोष्ट की नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष पूजा कुमारी, सत्येंद्र सिंह, जागनारायण सिंह, अनिल सिंह, धर्मराज सिंह, अखिलेश सिंह, निर्मल कुशवाहा, राजेंद्र मौर्य, मनोज ठाकुर, जवाहर पासवान, प्रेम खरवार, मदन गोंड, दामोदर यादव, हसन अंसारी, इफ्तखर अहमद, पप्पू यादव, सत्येंद्र आज़ाद, आंनद रंजना, कृष्ण बहादुर,अर्जुन कुशवाहा, बिहारी चौहान, संतोष भारती, ददन पासवान, भुट्टो खान, एव अन्य कार्यकता मौजूद रहे।









