OTHERS

बुनियाद केंद्र ऑनलाइन सेवाओं का लाभ प्रदान करने में होगा सक्षम

बुनियाद केंद्र बक्सर एवं डुमरांव परिसर में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की सेवाओं का हुआ उद्घाटन

न्यूज विजन। बक्सर से

अब बुनियाद केंद्र ऑनलाइन सेवाओं का लाभ प्रदान करने में सक्षम होगा। गुरुवार को विभागीय सचिव वंदना प्रेयसी ने बुनियाद केंद्र बक्सर एवं डुमरांव परिसर में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की सेवाओं का उद्घाटन किया।

 

 

बुनियाद केंद्र एक ‘एकीकृत सेवा प्रदाता केंद्र’ के रूप में आने वाले लाभार्थियों को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं का लाभ प्रदान करने में सक्षम होगा। समाज कल्याण विभाग से संबंधित ऑनलाइन सेवाएं, विभिन्न सेवाएं एवं जीवन प्रमाणीकरण और पेंशन संबंधी सेवाओं जैसी अन्य सेवाएं जो सामान्य सेवा केंद्र (वसुधा केंद्र) के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती हैं, बुनियाद केंद्र द्वारा भी प्रदान की जाएंगी।

 

 

कार्यक्रम में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर, बुनियाद केंद्र के जिला प्रबंधक, कॉमन सर्विस सेंटर के जिला समन्वयक एवं कॉमन सर्विस सेंटर के वीएलई उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button