OTHERS

बिहार सेन्ट्रल स्कूल में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

बुधवार को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री द्वय महापुरुषों के जयंती के मौके पर शहर के बाईपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ विद्यालय के सचिव सरोज सिंह ने दोनों विभूतियों के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया।

जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के सचिव सरोज सिंह ने कहा कि हम धन्य है जो इन विभूतियों को याद कर उन्हें अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। जो चीज हम किताबों व  कहानियों में पढ़ते आ रहे हैं मसलन, ईमानदारी, सत्य अहिंसा, परोपकार, सरल जीवन और उच्च विचार इन सभी को इन महापुरुषों ने अपने जीवन में सिर्फ उतारा ही नहीं बल्कि उसे अपने जीवन का अभिन्न अंग बताया। यह हमारी पीढ़ी और आने वाली हर एक पीढ़ी के लिए मिल का पत्थर है। अंत में श्री सिंह ने इस बात पर जोर दिया की जयंती सिर्फ मानने से नहीं बल्कि इसे अपने जीवन में उतारने से परिवर्तन होगा।

उक्त अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने इन महापुरुषों को अपने-अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। शिक्षक अरुण उपाध्याय ने गांधी जी के सत्याग्रह को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। शैलेश चौबे ने शास्त्री जी का वर्णन कर्तव्य निष्ठा को एकाकार कार्य करने पर प्रकाश डाला। वरुण कुमार ने दोनों विभूतियों के जीवन से सीखने का आग्रह किया। चांद खान ने दोनों से सद्भावना व बंधुत्व को सहज रूप से अंगीकार करने का प्रस्ताव रखा। वहीं छात्रों में विकास कुमार, रिमझिम, राज सिंह, रोशनी, अभिषेक, सुप्रिया, हरिओम आदि ने दोनों विभूतियों के जीवन एवं उनके आदर्श से बहुत कुछ सीखने पर जोर दिया। साथ ही कर्तव्य बौद्ध और अपने कर्तव्य पर सदैव गरिमामय उपस्थित के साथ जीवन पथ  पर रखना है। अंत में कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन विनय कुमार तिवारी ने किया और कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए सभी को आभार प्रकट किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button