OTHERS

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

न्यूज विजन । बक्सर
परिवर्तन संकल्प रैली में बक्सर आने के दौरान जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय द्वारा बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा का बक्सर जिला बॉर्डर से काफी लोगों के साथ लगभग 300 गाड़ियों का काफिला के साथ स्वागत जिला बॉर्डर से शुरुआत होकर ब्रह्मपुर चौरस्ता, कृष्णाब्रह्म, नया भोजपुर, पुराना भोजपुर, प्रताप सागर, दलसागर, गोलंबर, सिंडिकेट नहर पर और जिला कांग्रेस कार्यालय में किया गया। इस दौरान हर जगह-जगह पुस्प वर्षा होती रही।

प्रदेश अध्यक्ष को स्वर्ण मुकुट पहनकर स्वागत करते जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय
जिलाध्यक्ष मनोज पांडे ने स्वर्ण मुकुट पहनाकर किया स्वागत

नगर भवन में अध्यक्ष को स्वर्ण मुकुट पहनकर स्वागत किया। साथ ही सभी आगत साथियों का अंग वस्त्र से स्वागत किया गया। इस दौरान ब्रजकिशोर पांडे, आशुतोष त्रिपाठी, विनय सिंह, जय राम राम, रोहित उपाध्याय, शिवाकांत मिश्रा, अनिल उपाध्याय, प्रभु दत्त, पूजा जी, पंकज उपाध्याय, अजय ओझा, वकील सिंह यादव, मुन्ना पांडे, अभय मिश्रा, गोलू कुमार, अभिषेक कुमार, दीपक कुमार, राजकुमार, महिमा उपाध्याय, आशीष उपाध्याय, राजकुमार आजाद, उपेंद्र कुमार ओझा, सुधीर चौबे, रवि लाल, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, मुन्ना दुबे सहित हजारों हजारों कांग्रेस कर्मियों ने परिवर्तन संकल्प रैली में शामिल हुए।

गुलाबी गमछा और बड़ा माला पहनकर स्वागत करते पूर्व जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन
गुलाबी गमछा और बड़ा माला पहनाकर पूर्व जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन ने दलसागर में किया स्वागत

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन जी के नेतृत्व में दलसागर मेन रोड पर हजारों कार्यकर्ताओं के साथ बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री एवं राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह का एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा का जोरदार तरीका से स्वागत किया गया। तथागत हर्षवर्धन ने प्रदेश अध्यक्ष से लेकर तमाम कार्यकर्ताओं को गुलाबी पगड़ी बांधकर सबका स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ता ने खड़गे साहब जिंदाबाद सोनिया गांधी जिंदाबाद राहुल गांधी जिंदाबाद कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद एवं तथागत हर्षवर्धन जिंदाबाद का नारा लगाते हुए रैली नारा लगाते हुए निकले। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा, सेवा दल अध्यक्ष धनजी पांडे, अनुराग राज त्रिवेदी, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार, मणि शंकर पांडे, छोटे उपाध्याय, मोहम्मद, एनएसयूआई के विशाल खरवार, गुड्डू चौबे, वीरेंद्र राम, रमेश राम, करुणा निधि दुबे, आशीष तिवारी, श्रीमान राय, चंद्रशेखर पाठक, भारत यादव, मोहम्मद सलीम आदि लोग शामिल रहे।
शहर के यमुना चौक पर वरिष्ठ नेता अनिल त्रिवेदी ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

यमुना चौक पर पुष्प वर्षा  कर सवागत करते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल त्रिवेदी 

वही शहर के यमुना चौक पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल त्रिवेदी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान ईशान त्रिवेदी, श्रीधर शास्त्री, राजेश महाराज समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।
स्टेट डेलीगेट डॉक्टर सत्येंद्र ओझा ने चांदी का मुकुट और पीतल का गद्दा देकर किया स्वागत

गद्दा और चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत करते डॉक्टर सत्येंद्र ओझा
स्टेट डेलीगेट डॉक्टर सत्येंद्र ओझा द्वारा कांग्रेस कमिटी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह का स्वागत नगर भवन में हनुमान जी का गद्दा, चांदी का मुकुट और तलवार एवं अंग वस्त्र के साथ साथ में सभी सम्मानित अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बक्सर लोकसभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय ओझा, सेवादल के प्रदेश सचिव निर्मल वर्मा, दीपक कुमार, संतोष उपाध्याय वार्ड पार्षद, दीपक सिंह, विकास सिंह, अमरकांत उपाध्याय, तारकेश्वर शुक्ला, सोहराब कुरैशी, मनु कुमार, राजा बाबू, रवि कुमार, दीपक तिवारी समेत अन्य लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button