बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली




न्यूज विजन। बक्सर
जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझरिया गांव के समीप बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। जिसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस जख्मी से पूछताछ के बाद घटना की जांच में जुट गई है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार औद्योगिक थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव के बिहारी शर्मा का पुत्र सुरेन्द्र शर्मा किसी काम से मंझरिया गांव गया था। शुक्रवार की देर शाम बाइक से गांव लौट रहा था। मंझरिया गांव के बाहर दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने गोली मार कर भाग निकले। गोली लगने से सुरेन्द्र जख्मी हो कर सड़क पर गिर गया। राहगीरों ने इसकी सूचना औद्योगिक थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक गोली पीठ में लगी। सूत्रों के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर गोली मारी गई है। औद्योगिक थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि जख्मी का इलाज चल रहा है। जख्मी से मिली जानकारी के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास किया जा रहा है।








