बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मोह लिया मन
एसपीएस स्कूल, उनवांस का वर्षिकोत्सव समारोह में कलरव पत्रिका का हुआ लोकार्पण


न्यूज विजन। बक्सर
एसपीएस स्कूल, उनवांस का वर्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। मंच का संचालन विद्यालय के प्रबंधक डॉ वैरागी प्रभाष चतुर्वेदी ने किया। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य पंकज पाण्डेय और अध्यक्षता विद्यालय के संस्थापक एडवोकेट प्रमोद शंकर चौबे ने किया।
वहीं अतिथियों के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता सूबेदार पाण्डेय, शशिकांत उपाध्याय उर्फ़ सरोज उपाध्याय, प्रो ललित मोहन चौबे, प्राचार्य, गिरीश नारायण मिश्र महाविद्यालय, परसथुवा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कामेश्वर पाण्डेय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने नृत्य, संगीत और नृत्य नाटिका से लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा लिखित साहित्य की महत्वपूर्ण पत्रिका कलरव का लोकार्पण भी हुआ। कवि फारूख सैफी, संजय सागर, किसान कवि लक्ष्मी कांत मुकुल, रमाधार सिंह, कवि धनंजय गुडाकेश ने कविता पाठ किया।
मौके पर ‘कलरव ‘ सम्मान वर्ष 25-26 अधिवक्ता सूबेदार पाण्डेय, अधिवक्ता शशिकांत उपाध्याय, श्री कामेश्वर पाण्डेय, प्रो. ललित मोहन चौबे और गजलकार फारुख सैफी को दिया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध कथावाचक संजय जी महाराज ने अपने व्यस्त क्षणों में से कुछ पल निकालकर बच्चों को आशीर्वाद दिया।
आभार ज्ञापन विद्यालय के उप प्राचार्य अभय तिवारी ने किया l विद्यालय के शिक्षकों में नीतू चतुर्वेदी, नेहा दुबे, कुमारी जूही, कुमारी रचना, कुमारी सोनी, कुमारी उजाला, कुमारी नीतू, प्रदीप चौबे, दिलीप ओझा, कौशल शर्मा, बृजेश कुमार शर्मा, धनजी सिंह, रामवृक्ष साह मौजूद थे।





