बगेन गोला पुलिस ने चोरी के धान के साथ 24 घंटे में चार चोरों को किया गिरफ्तार




न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिले के बगेन पुलिस ने चोरी के एक मामले का 24 घंटे के अंदर उद्भेदन करते हुए वारदात में शामिल चार चोरों को गिरफ्तार करने के साथ ही चोरी गए 40 बोरी धान को भी बरामद कर लिया है।








सोमवार को डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात बगेन थाना क्षेत्र के एकरासी गांव के सिकंदर चौधरी के गोदाम का ताला तोड़ चोरों ने 40 बोरी धान चुरा लिए। सिकंदर को सुबह में इस घटना की जानकारी हुई तो वह स्थानीय थाने को सूचना दिया तथा एफआईआर दर्ज कराया। मामले की जांच करने पहुंची पुलिस को गांव के कमल यादव के दरवाजे पर धान गिरा देख शक के आधार पर उसके घर की तलाशी ली तो उसके घर से कुछ बोरी धान बरामद हुआ। मिलान करने पर यह स्पष्ट हो गया कि यह चोरी गया धान ही है। इसके बाद पुलिस ने कमल यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि उसे गांव के ही पिंटू यादव, मुरूल मुसहर तथा रविन्द्र मुसहर ने यह धान बेचा है, तब पुलिस टीम बारी बारी से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ने बताया कि 24 घंटे में सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।




