OTHERS

बक्सर लोकसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान हुआ सम्पन्न, वोटिंग का आंकड़ा पंहुचा 53.7 जो अभी बढ़ सकता है : डीएम 

प्रशासन की तत्परता से लोकसभा क्षेत्र के ब्रह्मपुर के पीपराढ़ और दिनारा के सेमरा में वोट बहिष्कार हुआ असफल

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

बक्सर लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का 1941 बूथों पर मतदान सम्पन्न हो गया शाम 6 बजे तक छः विधानसभा क्षेत्रो में कुल मतदान का प्रतिशत 53.7 है जो अभी कुछ बढ़ सकता है उक्त बातें शनिवार को जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा।

 

उन्होंने बताया की बक्सर लोकसभा क्षेत्र में शनिवार को मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया कही से कोई अप्रिय घटना नहीं घटित हुयी है। हमें सुचना मिली थी की ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 308 पीपराढ़ मतदान केंद्र और दिनारा विधानसभा के बूथ संख्या 179 सेमरा पर लोगों द्वारा मतदान का बायकॉट किया जा रहा है जिसपर तुरंत अधिकारीयों को भेजकर समझा बुझाकर मतदान आरम्भ करवाया गया।  जिससे मतदान कम हुआ है पूरी तरह बायकॉट नहीं हो सका है। वहीं उन्होंने कहा की कुल 1941 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ जिसमें 1008 मतदान केन्द्रो से लाइव टेलीकास्ट जिला नियंत्रण कक्ष में बैठकर हम लोग देख रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा की सामान्य बूथों पर 1 – 3 के पुलिस बल दिए गए थे जबकि क्रिटिकल बूथों पैट 1 – 4 के पुलिस बल तैनात किये गए थे। शाम छह बजे के बाद से मतदान दल अपने अपने बूथों से रवाना हो गये है जो बाजार समिति में बने बज्रगृह में पहुंच ईवीएम जमा करेंगे। जिसके बाद देर रात राजनीतिक दलों की उपस्थिति में सील किया जायेगा। बज्रगृह की सुरक्षा व्यवस्था तीन लेयर में की गयी है। आगामी 4 जून को मतगणना बाजार समिति परिसर में सम्पन्न किया जायेगा जिसकी पूरी तैयारी चल रही है।

 

एसपी मनीष कुमार ने बताया की चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से करने को लेकर जिलेभर के विभिन्न थानों में कुल 76 लोगों को बैठाया गया था। जिन्हे देर शाम छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा की जिन लोगों पर आपराधिक मामले दर्ज हो या फिर जिनसे चुनाव में गड़बड़ी की आशंका हो।

 

लोकसभा क्षेत्र के छः विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग प्रतिशत निम्न है :-

  1. 199- ब्रह्मपुर –         49.05 %
    2. 200- बक्सर-          55.05%
    3. 201- डुमराव –        52.25%
    4. 202- राजपुर-         53.77%
    5. 203- रामगढ़-         55.68%
    6. 210- दिनारा-          47.06%

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button