OTHERS

बक्सर कोइरपुरवा से 55 वर्षीय हरेंद्र प्रताप प्रसाद गुप्ता लापता, परिवार की बढ़ी चिंता

मंगलवार शाम 7 बजे के बाद से घर से गायब, परिजन पूरी रात करते रहे तलाश – सूचना देने वालों से संपर्क करने की अपील

न्यूज विज़न। बक्सर
शहर के कोइरपुरवा मोहल्ला, वार्ड संख्या 18 निवासी हरेंद्र प्रताप प्रसाद गुप्ता (उम्र 55 वर्ष), पिता स्वर्गीय मेघा प्रसाद गुप्ता, मंगलवार की शाम रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। उनके अचानक गायब हो जाने से परिवार के सदस्यों में गहरी चिंता और बेचैनी का माहौल है।

परिजनों के अनुसार हरेंद्र प्रताप प्रसाद गुप्ता मंगलवार की शाम तक घर पर ही मौजूद थे। उनके भतीजे गुंजन कुमार ने बताया कि शाम लगभग 7:00 बजे के बाद जब वे घर में नजर नहीं आए तो पहले आसपास खोजबीन की गई। काफी देर तक तलाश करने के बावजूद जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।

इसके बाद परिवार के लोगों ने रातभर रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों से फोन पर संपर्क कर जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। शहर के विभिन्न इलाकों में भी खोजबीन की गई, फिर भी सफलता हाथ नहीं लगी।

परिवार ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को हरेंद्र प्रताप प्रसाद गुप्ता कहीं दिखाई पड़ें या उनके संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें —
📞 महेंद्र प्रसाद गुप्ता: 8434896160
📞 गुंजन गुप्ता (भतीजा): 9263707349
📞 रंजन गुप्ता: 748299899

परिजन किसी भी प्रकार की सूचना देने वाले के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। नागरिकों से अनुरोध है कि इस खबर को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि हरेंद्र प्रताप प्रसाद गुप्ता को जल्द से जल्द सकुशल खोजा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button