बक्सर के ज्योति प्रकाश बने SGFI राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बिहार अंडर-19 गर्ल्स के हेड कोच

न्यूज विज़न। बक्सर
सात दिवसीय SGFI राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन कर्नाटक राज्य के बैंगलुरू शहर में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार अंडर-19 गर्ल्स टीम के हेड कोच के रूप में बक्सर जिले के चौसा निवासी ज्योति प्रकाश अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
चौसा बाजार के एक सामान्य परिवार से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाने वाले ज्योति प्रकाश ने कई बार राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बक्सर सहित पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि न सिर्फ चौसा बल्कि पूरे बक्सर जिले के लिए गर्व की बात है।
ज्योति प्रकाश की इस ऐतिहासिक सफलता पर जिलेभर में खुशी का माहौल है। उन्हें बधाई देने वालों में चौसा के मुखिया रोहित ओझा, एबीवीपी जिला संयोजक अविनाश पांडेय, अभिनन्दन मिश्रा, मनीष कुमार, शुभम कुमार, खंड कार्यवाह संतोष ओझा, अरुण मिश्रा, हरेंद्र, विकास मिश्रा, गौरव कुमार, अविनाश कुमार सहित चौसा एवं बक्सर के कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हैं। सभी ने ज्योति प्रकाश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।





