बक्सर की चार सदस्यीय टीम ने माउंट एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा
शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश




न्यूज विजन | बक्सर
बक्सर की चार सदस्यीय टीम ने माउंट एवरेस्ट के बेस कैम्प पर तिरंगा लहराया और शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा सामाजिक सौहार्द के संदेश का प्रचार और प्रसार किया। बक्सर की संस्था रुद्रा गुरुकुल के संस्थापक अभिराम सुन्दर के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम दिनांक 29- मई 2023 को बक्सर से रवाना हुई थी। इस टीम के द्वारा एवरेस्ट बेस कैम्प का पर्वतारोहण अभियान सफलतापूर्वक किया जाना युवाओं को प्रेरित करेगा और इस समाज उत्तम विकास के ओर अग्रसर होगा।
अभिराम सुन्दर ने बताया कि इस पर्वतारोहण अभियान के लिए दो महीने से ज्यादा समय से प्रशिक्षण चल रहा था। समाज की समस्याओं का समाधान ढूढ़ने के लिए हमें प्रकृति से जुड़ना होगा। आज के बच्चे और युवा मोबाइल फोन के गेम मे रोमांच की तलाश कर रहे हैं। इस यात्रा से युवा प्रेरित हों और इस प्रकार के अभियान और खेलों मे शामिल हों ये अपील है। रुद्रा गुरुकुल टीम के सदस्य अभिराम सुन्दर, विकास ओझा, कविता सिंह और शिव द्विवेदी को एवरेस्ट बेस कैंप की यात्रा के दौरान शून्य से नीचे तापमान और कम ऑक्सीजन का सामना करना पड़ा। इस दौरान लैंड स्लाइड भी दिखा। 7 दिन की चढ़ाई के बाद रुद्रा गुरुकुल के सदस्यों ने आज आखिरी दिन 9 घंटे की चढ़ाई के बाद एवरेस्ट बेस कैंप पर पहुंच कर सामाजिक सौहार्द का नारा दिया और अपने शहर बक्सर के लोगों से शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता की अपील की। ताकि यहां के युवा पीढ़ियों में जागृति आए और शिक्षा के प्रति सजग हो। वही स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक हो।रुद्रा गुरुकुल संस्था की चार सदस्यीय टीम तीन दिन में नीचे उतरने के बाद वापस लौटेगी।

