OTHERS

डुमरांव राजपरिवार के महाराज चंद्रविजय सिंह के निधन पर महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय परिवार ने जताया शोक

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
डुमरांव राजपरिवार के महाराज चंद्रविजय सिंह के आकस्मिक निधन पर महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर में गहरा शोक व्याप्त है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कृष्णा कान्त सिंह सहित समूचे महाविद्यालय परिवार ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

 

प्राचार्य प्रो. कृष्णा कान्त सिंह ने कहा कि महाराज चंद्र विजय सिंह शिक्षा, संस्कृति और लोक कल्याणकारी कार्यों के प्रति सदैव समर्पित रहे। वे सामाजिक समरसता तथा परंपरा और आधुनिकता के संतुलन के प्रबल पक्षधर थे। उनके व्यक्तित्व और योगदान को समाज व क्षेत्र लंबे समय तक याद रखेगा। महाविद्यालय परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें।

 

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्राचार्य के साथ डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. योगर्षि राजपूत, डॉ. सुजित कुमार यादव, डॉ. अवनीश कुमार पांडेय, डॉ. राकेश तिवारी, डॉ. वीरेन्द्र कुमार, डॉ. नवीन शंकर पाठक, डॉ. प्रिय रंजन, डॉ. रासबिहारी शर्मा, डॉ. स्वेत प्रकाश, डॉ. विभा श्रीवास्तव, डॉ. अर्चना मिश्रा, डॉ. जय प्रकाश मिश्रा, डॉ. अशोक कुमार यादव, डॉ. अर्चना पांडेय, डॉ. सीमा कुमारी, डॉ. विकास राणा, डॉ. दीपक कुमार शर्मा, डॉ. अमन कुमार सिंह, डॉ. शैकत देवनाथ, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, चिन्मय प्रकाश झा, शैलेन्द्र कुमार पाठक, शिवम भारद्वाज, राजीव रंजन, अमित कुमार मिश्रा, टुनटुन मिश्रा, सुनील कुमार, अनिल कुमार, नौशाद आलम, संतोष कुमार, सुमित कुमार पाठक सहित अन्य लोग शामिल थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button