बक्सर का विकास कोई स्थानीय ही करेगा, दत्तक पुत्र नहीं – सत्य प्रकाश नारायण
बक्सर राम के अलावा बुद्ध और नानक से भी है जुड़ाव




न्यूज़ विज़न। बक्सर
रविवार को बाईपास रोड स्थित एक सभागार में जनतांत्रिक लोकहित पार्टी के मुख्य कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश नारायण प्रदेश अध्यक्ष प्रेम रंजन कुमार और पार्टी के वरीय नेता अभय कुमार शामिल हुए।








कार्यक्रम कि अध्यक्षता कमल सिंह यादव ने किया तथा संचालन अधिवक्ता सत्य प्रकाश पाण्डेय ने किया, जिले में राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए सत्यप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि बक्सर में सभी विरासत और दिव्यता मौजूद है जिसके आधार पर बक्सर पुरे विश्व में स्थापित हो सकता है लेकिन राजनैतिक उपेक्षा के चलते बक्सर पिछड़ा हीं नहीं अतिपिछड़ा ज़िला बनकर रह गया है, इसे स्थापित करने के लिए किसी ऐसे व्यक्ति कि जरूरत है जो निजी हित से ऊपर उठकर कार्य करें। अपने सम्बोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश नारायण ने कहा कि बक्सर धार्मिक ऐतिहासिक कृषिक रोजगारीक सभी गुण विद्यमान है, बक्सर वह नगरी है जहाँ राम ने दिव्य शिक्षा प्राप्त किया और बुद्ध और नानक यहीं से गंगा पार कर आगे बढ़े थे, इसी लिए बक्सर के कई गावों का नाम डेरा और गंज है, पार्टी बक्सर के सभी विधानसभा से चुनाव लड़ेगी और ठगबंधन और महाठगबंधन से बचने के लिए जनता को एक बेहतर विकल्प प्रदान करेगी।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने बक्सर के युवाओं को आमंत्रित किया कि जलोपा के साथ जुड़कर सकरात्मक राजनीति का हिस्सा बने और बक्सर के ख़त्म होते अस्तित्व को पूर्णस्थापित करने में अपना योगदान प्रदान करें। कार्यक्रम में सीमा प्रजापति, ऋतूराज, जीवन कुमार, कमल सिंह सत्यप्रकास पाण्डेय, किरण, पुष्पा देवी सहित कई अन्य शामिल हुए।




