फेस अटेंडेंस वापस लेने समान काम का समान वेतन देने समेत अन्य मांगो को लेकर संविदा एएनएम कर्मियों ने किया प्रदर्शन




न्यूज़ विज़न। बक्सर
बिहार संविदा एएनएम संघर्ष मोर्चा गोप गुट जिला शाखा बक्सर के बैनर तले राज्य संघ के निर्णय अनुसार गुरुवार को हड़ताल संविदा कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन किया तथा कार्यपालक निदेशक राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार पटना को संबोधित एक मांग पत्र सिविल सर्जन को सौंपा।








प्रदर्शन के दौरान बिहार संविदा एएनएम संघर्ष मोर्चा की जिला अध्यक्ष ममता कुमारी ने कहा की फेस अटेंडेंस वापस लेने समान काम का समान वेतन देने, संविदा पर बहस एएनएम की सेवा स्थाई करने सहित अन्य मांगों की पूर्ति के लिए बिहार संविदा एएनएम संघर्ष मोर्चा 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार (हड़ताल) पर चल रहा है। इस अवसर पर जिले भर की तमाम संविदा एएनएम/एनएचएम कर्मियों ने स्थानीय सदर अस्पताल में एक जुलूस निकाला तथा अपनी मांगों के समर्थन में जमकर सरकार विरोधी नारे भी लगाए। संविदा कर में काफी आक्रोशित थी तथा मांग पत्र प्राप्त करने में देरी करने पर सिविल सर्जन मुर्दाबाद, सिविल सर्जन होश में आओ, सिविल सर्जन हाय हाय का नारा भी बुलंद की। बाद में सिविल सर्जन के बुलाने पर एक शिष्ट मंडल उनसे मिला जिसमें महासंघ गोप गुट के जिला अध्यक्ष लव कुश सिंह जिला सचिव महेंद्र प्रसाद जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार बिहार संविदा एएनएम संघर्ष मोर्चा की जिला अध्यक्ष ममता कुमारी जिला सचिव सरिता कुमारी शामिल थे ने मिलकर मांगो का ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि एफआरएएस से संबंधित उपस्थित संबंधी भेदभावपूर्ण और अव्यवहारिक अमानवीय एवं अनुचित आदेश जब तक सरकार वापस नहीं लेती है तब तक आंदोलन चलता रहेगा। नेताओं ने कहा कि इन ज्वलंत मुद्दों पर सरकार द्वारा अभी तक ना कोई सकारात्मक निर्णय किया जा सकता है और ना ही इस पर विचार विमर्श हेतु सरकार/स्वास्थ्य विभाग/राज्य स्वास्थ्य समिति स्तर से कोई वार्ता आयोजित की गई है। ऊपर से कार्य बहिष्कार आंदोलनकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने सहित दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है जो संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों पर आलोक तांत्रिक हमला है। स्वाभाविक रूप से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसके कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं जिसकी सारी जिम्मेवारी सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर है। नेताओं ने कहा कि शीघ्र मांगे नहीं मानी गई तो आने वाले मानसून सत्र के दौरान 23 जुलाई को विधानसभा तथा मुख्यमंत्री के समक्ष राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में मुख्य रूप से बलिराम यादव, श्यामा राय, मुन्नी कुमारी, रागिनी कुमारी, प्रतिमा कुमारी, ज्योति कुमारी, पूजा कुमारी, सोनी कुमारी, सोनी कुमारी, अनिता कुमारी, प्रेमा कुमारी, प्रियंका कुमारी, राखी कुमारी, कुंती कुमारी, चंद्रावती कुमारी, ममता कुमारी, गीता मिश्रा, पूनम कुमारी, संध्या कुमारी, तनीषा कुमारी, संगीता कुमारी, सविता कुमारी, शांति कुमारी, सोनम कुमारी, सोनी प्रिया, पुनीता कुमारी सहित अन्य शामिल रही।

