फरार सजायाफ्ता को पुलिस ने देशी कट्टा, कारतूस और शराब के साथ किया गिरफ्तार




न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिले के नैनीजोर थाना पुलिस ने शराब तस्करी में काेर्ट के सजायाफ्ता काे देसी कट्टा, गाेली और शराब के साथ शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शराब तस्कर से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।






प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़की नैनीजोर के काशीनाथ तिवारी के पुत्र विक्की तिवारी अपने सहयोगी के साथ पूर्व में शराब की खेप लाने के क्रम में फरार हो गया था। उक्त मामले में उत्पाद कोर्ट ने उसे पांच वर्ष की सजा और एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। विक्की तब से फरार चल रहा था। इसी बीच नैनीजोर पुलिस काे सूचना मिली कि कोर्ट का फरार सजायाफ्ता शराब की खेप लेकर आ रहा था। नैनीजोर ओपी प्रभारी फिरोज आलम के नेतृत्व में एसआई हरिचरण राम और पुलिस बल ने क्षेत्र के ढाबी गंगा नदी किनारे से जाल बिछाया। उसी दौरान पुलिस काे देख झाड़ियों में छुपे विक्की काे पुलिस ने पकड़ लिया। जांच के क्रम में उसके पास से एक देसी कट्टा, पांच गाेली और 384 बोतल शराब बरामद किया गया। पुलिस ने शराब तस्कर काे तत्काल गिरफ्तार कर लिया। नैनीजोर पुलिस ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों काे दी। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि फरार शराब तस्कर काे गुप्त सूचना के आधार पर शराब और देसी कट्टा व 5 गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद कोर्ट के सामने प्रस्तुत कर दिया गया। कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


