POLITICS

प्रधानमंत्री का कुशल नेतृत्व का ही देन है कि आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है : नितिन नवीन

केंद्र सरकार के 9 साल बेमिसाल रहे

न्यूज विजन | बक्सर
मोदी सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 30 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत अलग-अलग कार्यक्रम के माध्यम से जनता को केंद्र सरकार के कार्यों की जानकारी दी जाएगी। इसी क्रम में शुक्रवार को छोटकी सारिमपुर स्थित बाबा विश्वनाथ भवन के परिसर में महा-जनसंपर्क अभियान के तहत सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीट का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूबे के पूर्व मंत्री सह विधायक नितिन नवीन ने कहा कि केंद्र सरकार के 9 साल बेमिसाल रहे। वर्ष 2014 के बाद देश को सशक्त नेतृत्व मिला। देश की सेवा करने का मौका जनता ने दी है। इस लिए उन्हें सरकार की निर्णायक नीति के बारे में जानकारी देना हमारा कर्त्तव्य बनता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण और सुशासन को अपने कसौटी पर कसा। कहा कि देश की 43 करोड़ जनता ने बैंक का मुंह नहीं देखा था। उनका किसी बैंक में खाता तक नहीं था। उन सबों का जन धन योजना के तहत खाता खोला गया। सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके खाते में जाने लगा और बिचौलियों का खेल खत्म हो गया। प्रधानमंत्री का कुशल नेतृत्व का ही देन है कि आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। कोरोना जैसी महामारी में अपने देशवासियों की चिंता करते हुए विदेशों की चिंता भारत ने की। वैक्सीन से लेकर दवा की व्यवस्था कई देशों तक पहुंचाई गई। उन्होंने जन धन खाता, किसान सम्मान निधि, अन्न योजना, उज्जवला योजना, स्वच्छता योजना, आवास योजना शहरी और ग्रामीण के तहत किये गये कार्यों का आंकड़ा प्रस्तुत किया।
वहीं संदेश विधानसभा के पूर्व विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर ने कहा कि नौ साल के कार्यकाल में शायद ही ऐसा कोई क्षेत्र हो जो विकास से अछूता रह गया हो। गांव, गरीब, मजदूर, किसान, युवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क समेत अन्य क्षेत्रों में कार्य किये गये हैं। सरकार की हर योजना लाभुकाें तक सीधे पहुंच रहा है। कार्यक्रम का संचालन राजवंश सिंह ने किया। मौके पर भाजपा के वरीय नेता प्रदीप दुबे, सोशल मीडिया संयोजक विकास कायस्थ, जिला प्रवक्ता नवीन राय, संत कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी उमा शंकर राय, श्रीमन तिवारी, कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मिठाई सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button