पेड़ से टकराई स्कार्पियो, तीन बाराती हुए घायल
शुक्रवार की देर रात कोरान सराय के पास हुआ हादसा




बक्सर । न्यूज विजन
शादी समारोह से घर लौट रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा गई। स्कॉर्पियो में बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र के कोरान सराय की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात एक शादी समारोह से स्कॉर्पियो में सवार होकर 3 लोग घर लौट रहे थे। कोरान सराय के समीप जैसे ही पहुंची ड्राइवर की झपकी आ गई। झपकी आने के बाद स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। जिस में बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रात में गश्ती कर रही 112 की पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज चल रही है।








मिली जानकारी के अनुसार नवाडेरा के हरेंद्र यादव के बेटे की शादी की बरात मसरहिया गांव गई थी। यहां शादी समारोह में शामिल होने के बाद कुछ बराती स्कार्पियो से घर लौट रहे थे। स्कार्पियो जैसे कोरान सराय गांव के पेट्रोल पंप के समीप पहुंची चालक को झपकी आ गई। जिसके बाद अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिसमें सवार नावडेरा निवासी लल्लू यादव, विनोद कुमार, आशीष कुमार घायल हो गए।
पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती करा कर इनके परिजनों को सूचना दे दी है।




