पूर्व सैनिक ने संघ ईसीएचएस के पदाधिकारियों का विदाई व सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
डा. रंगनाथ तिवारी, जय राम सिंह, जय कुमार चौबे और जनार्दन तिवारी को दी गयी विदाई, नव पदस्थापित डा. पल्लवी दुबे, बिशेंद्र सिंह और आर के पांडे को किया गया सम्मानित




न्यूज़ विज़न। बक्सर
शनिवार को बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ अहिरौली स्थित कार्यालय में ईसीएचएस में आने वाले पदाधिकारियों का स्वागत और सेवा निवृत होनेवाले पदाधिकारियों का विदाई समारोह का आयोजन अध्यक्ष रामनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। ईसीएचएस कार्यालय से सेवानिवृत्त होने वालों में मुख्य रूप से डा. रंगनाथ तिवारी, जय राम सिंह, जय कुमार चौबे और जनार्दन तिवारी वही नव पदस्थापित होनेवाले में डा. पल्लवी दुबे, बिशेंद्र सिंह और आर के पांडे शामिल है।








कार्यक्रम फोर सीजन मैरिज हॉल के मुख्य हाल में आयोजित हुआ। जिसमे जिले के सभी प्रखंड और अनुमंडल से पूर्व सैनिक पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम की शुभारम्भ अतिथियों को पुष्प माला और अंग वस्त्र से सम्मान के साथ हुआ। वही कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रामनाथ सिंह ने कहा की आज हम फौजी अपने फौजी साथी और धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर को सम्मानित करके अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह अवसर खुशी और दुख दोनों का ही है और हम लोगों की परंपरा है कि हम अपने साथियों को अपने परिवार में स्वागत करें साथ में जाने वाले साथियों को सम्मान के साथ विदा भी करें।
कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में दोनों डॉक्टर के अलावे ओआईसी सीएचएस कर्नल डी एन सिंह और सुबेदार मेजर एम.के. सिंह तथा संघ के सचिव शैलेश ठाकुर, सभापति रामराज सिंह, उपाध्यक्ष एस.के. सिंह, डुमराव अनुमंडल अध्यक्ष हरिशंकर सिंह, डिप्टी डायरेक्टर ललन मिश्रा, पेंशन विभाग और भी बहुत संघ के सदस्यों ने अपना विचार रखा। इस कार्यक्रम मे राजबली सिंह को डायरेक्टर पेंशन विभाग और ललन मिश्रा को डिप्टी डायरेक्टर पेंशन विभाग के तौर पर नियुक्ति किया गया। आंत में संघ के पुराने साथी वारंट अफसर जूमरती अहमद के याद में 2 मिनट का मौन रखा गया और राष्ट्रीय गान के साथ जलपान के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।

