पूर्व मुखिया रामभजन सिंह कुशवाहा के निधन पर शोकसभा आयोजित




न्यूज़ विज़न। बक्सर
मंगलवार को जिले के चौसा प्रखंड अंतर्गत पवनी पंचायत के पूर्व मुखिया रामभजन सिंह कुशवाहा के निधन पर चौसा महादेवा घाट पर डॉ मनोज कुमार यादव पूर्व जिला पार्षद सह प्रदेश संयोजक युवा अधिवक्ता कल्याण समिति संघर्ष मोर्चा के अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया।








शोक सभा को संबोधित करते हुए डॉ मनोज कुमार यादव ने कहा कि स्वर्गीय रामभजन सिंह व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। हमेशा समाज को आगे बढ़ाने,वंचितों को सहयोग करने एवं गरीबों को मदद करने में उनका अहम योगदान रहता था। उन्होंने आगे कहा कि मुखिया रहते हुए भी समाज के अंतिम लोगों के लिए ईमानदारी से काम करना और उनका मदद करना इनके नियत एवं विचार में था। हमेशा सामाजिक एवम राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को स्वर्गीय रामभजन सिंह जी से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। इस शोक सभा में वार्ड पार्षद कैप्टन अशोक यादव, गोलू उपाध्याय, दिनेश यादव, आनंद जी रावत, रिजवान खां, विजय राम, राधेश्याम मल्लाह, संजय गोंड़, कन्हैया प्रसाद, भारत पांडे, श्रीमन नारायण पांडे, मालाकार, मुख्तार खान, करण प्रसाद गुप्ता, दिनेश मालाकार, सुनील यादव अधिवक्ता, इंजीनियर नितेश कुमार उपाध्याय, अधिवक्ता, ज्योति प्रकाश चौरसिया, विजय राम, अधिवक्ता रामलखन पाल, पूर्व उप मुखिया सत्येंद्र कुशवाहा, अरुण कुशवाहा, कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष राम आशीष कुशवाहा, राधेश्याम चौधरी, समीम साइ, दिलबहार पासी, जितेंद्र यादव उपस्थित रहे।




