पूर्व मुखिया पुत्र की सड़क हादसे में मौत, डुमरांव पावर ग्रिड में बतौर गॉर्ड थे कार्यरत




न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकिया गॉव के समीप रविवार की सुबह डुमरांव पावर ग्रिड में कार्यरत गार्ड की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। जिसकी सुचना पुलिस को राहगिरों के द्वारा सुबह नव बजे के लगभग मिला। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई शुरू की।








घटना के सम्बन्ध में स्थानीय लोगों ने बताया की मृतक थाना क्षेत्र के नुआंव गांव निवासी पूर्व मुखिया महेन्द्र प्रातप सिंह के 51 वर्षीय पुत्र भोला सिंह के रूप में की गई। पुलिस के द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दी गई। जिसके बाद कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार वो डुमरांव पावर ग्रिड में गार्ड का डियूटी करती है जो शनिवार की शाम घर से ड्यूटी के लिए गए थे। डियूटी से लौटने के दौरान लगता है कि हादसा हुआ है। कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने घटना कि पुष्टि की। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक साइकिल से अपने गांव जा रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ है।




