पूरे दिन जाम से कराहता रहा शहर, सड़क पर रेंगते रहे वाहन
स्टेशन रोड व बक्सर-कोचस मार्ग पर जाम से लोगों को हुई फजीहत


न्यूज विजन। बक्सर
पंचकोसी परिक्रमा यात्रा के अंतिम पड़ाव पर लिट्टी-चोखा महाप्रसाद का भोग लगाया जाता है। आज के दिन श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ होती है। भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए प्रशासन की तैयारी धरी की धरी रह गई।
स्टेशन रोड में जाम लगने के चलते वाहन रेंगते रहे। मॉडल थाना से लेकर रेलवे स्टेशन तक सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। कुछ इसी तरह की स्थिति मॉडल थाना से कोचस की ओर जाने वाली सड़क की स्थिति रही। पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी भी जाम को नियंत्रित करने के लिए सड़क पर उतर गये।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और शहर में वाहनों के बढ़े दबाव के चलते यातायात व्यवस्था चरमरा गई। जाम के चलते सबसे अधिक परेशानी राहगीर, यात्रियों व पैदल चरित्रवन जाने वाले श्रद्धालुओ को हुई। सिर पर गठरी रख वे किसी भी तरह से चरित्रवन पहुंचे। मनाही के बावजूद शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश भी जाम की वजह बन जा रही थी। शाम तीन बजे के बाद स्थिति कुछ सामान्य हुई। स्थानीय रमेश प्रसाद, मनोज कुमार सिंह, सुशांत राय आदि ने कहा कि प्रशासन की ओर से जाम न लगे इसके लिए जो व्यवस्था बनाई गई थी उस पर शायद अमल नहीं हुआ। नतीजा जाम के चलते लोगों को फजीहत झेलनी .
वीडियो देखें :





