पशु टीका कर्मियों का हड़ताल छठे दिन भी जारी, जिले में एचएसबीक्यू टीककरण हो रहा प्रभावित




न्यूज़ विज़न। बक्सर
बिहार राज्य पशु स्वास्थ्य रक्षा टीकाकर्मी संघ द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल बुधवार को छठे दिन भी जारी रहा। जिला के सभी पशु टिकाकर्मी जिला पशुपालन कार्यालय के सामने धरना पर बैठे रहे। वही हड़ताल के समर्थन में एक जुटता प्रदर्शित करने के लिए बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट के राज्य सचिव लवकुश सिंह बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ गोपजुट के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार रजक भी शामिल हुए।











राज्य सचिव लव कुश सिंह ने पशु टीका कर्मियों के तमाम मांगो का पुर जोर समर्थन किया तथा बिहार सरकार से इनकी तमाम मांगो को शीघ्र मान लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इतनी विकट मंहगाई में सरकार पशु टीकाकर्मी के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकार इन्हें बन्हुआ मजदुर से भी कम मजदूरी दे रही है जो अब किसी भी हाल में स्वीकार नहीं होगा। इनको न्यूनतम 21,000/-रूपया मानदेय देने की मांग सरकार से की। साथ ही स्वास्थ्य बिमा योजना का लाभ देने की भी मांग सरकार से की। अगर सरकार शीघ्र इनकी मांगो की पूर्ति नहीं करती है तो बाध्य होकर महासंघ (गोप गुट) भी इनके समर्थन में बड़ा आंदोलन करने पर बाध्य होगा। जिसकी सारी जवाबदेही बिहार सरकार एवं पशुपालन विभाग की होगी। जिला में एच०एस० बी० क्यू टिकाकरण का वैक्सीन प्राप्त है। लेकिन जिला के कोई भी पशु टीकाकर्मी टिकाकरण करने के लिए तैयार नहीं है।
हड़ताल के दौरान मुख्य रूप से टीकाकर्मी के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, राकेश, सचिव कृष्णा ठाकुर, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार, नरेन्द्र कुमार, अशोक कुमार सिंह, जय प्रकाश सिंह, हंसलाल, धनीक लाल, अखिलेश कुमार, हरी कृष्ण पासवान, उमेश कुमार, सुभाष सिंह, कृष्णा पासवान, मो० अकबर, सत्येन्द्र कुमार, सत्यम तिवारी, मुरली मनोहर जोशी, गिरधर प्रसाद, वीर बहादुर सिह, अमित कुमार सिंह, रमेश कुमार सिंह, धर्मेन्द्र ओझा, सुभाष चन्द्र चौधरी, विजय बहादुर सिंह, सुबाष सिंह, मनोज कुमार, धीरज कुमार, लनन सिंह एवं कृष्णाकान्त ओझा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

