पति के हत्या की आरोपित महिला को देवर ने मारी गोली, हुयी मौत
घटना सिकरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेयपुर गांव का




न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिले के सिकरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेयपुर गांव में बुधवार की अहले सुबह एक महिला की गोलीमार हत्या कर दी गई है। मृतका ममता पांडेय 40 वर्ष पर अपने कथित प्रेमी के साथ मिल पति स्वर्गीय अक्षय कुमार पांडेय उर्फ बड़े पांडेय की धारदार हथियार से काट हत्या का आरोप पिछले वर्ष ही लगा था। इस मामले में पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेजी थी। अभी एक सप्ताह पहले ही वह जेल से बाहर आई थी। मौके पर पहुंची सिकरौल थाना पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है।








घटना के सम्बन्ध में ग्रामीणों ने बताया की बुधवार की सुबह मृतका महिला घर के पास स्थित खलिहान में निकली थी इसी दौरान गोली मार दिया गया है, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। उसे दो गोली मारी गई है। हत्या का आरोप उसके दो देवरों पर लग रहा है। घटना के बाद से दोनों पर फरार है। वहीं इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी है। ज्ञात हो कि 28 अप्रैल 2023 की रात अपने दरवाजे पर सो रहे अक्षय कुमार पांडेय की धारदार हथियार से गला रेत नृशंश हत्या कर दी गई थी। पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ था कि उसकी पत्नी ममता ने अपने कथित प्रेमी जितेंद्र दुबे के साथ मिल इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।



ममता पिछले महीने ही बेल पर बाहर आई थी तथा एक सप्ताह पहले मायके से ससुराल में आई थी। इसी दौरान सुबह में उसके देवर ने घर से बाहर स्थित खलिहान में गोली मार दिया। एसपी मनीष कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतका के देवर ने उसे गोली मारी है। पुलिस मामले की जांच तथा आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना के बाद से अनाथ हुए बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

