RELIGION

पंचकोसी परिक्रमा संपन्न, बसांव पीठाधीश्वर ने साधु-संतों को दी विदाई

बांध पीठाधीश्वर श्री अच्युत प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने साधु-संतों को ससम्मान किया विदा

न्यूज विजन। बक्सर

पंचकोसी परिक्रमा यात्रा के अंतिम पड़ाव पर लिट्‌टी-चोखा का प्रसाद ग्रहण करने के बाद सैकड़ों की संख्या में साधु-संत स्टेशन रोड स्थित बसांव मठ विश्राम कुंड पर रात्रि विश्राम किये। यहां रात्री विश्राम को पधारे साधु-संतों की टोली को बसांव पीठाधीश्वर श्री अच्युत प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने उचित सत्कार के बाद शुक्रवार को विधि पूर्वक विदाई की। इस दौरान उन्होंने संतों को कढ़ी, चावल आदि का भोजन कराने के बाद वस्त्र देकर विदाई दी गई।

 

मठ के पीठाधीश्वर श्री अच्युत प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने कहा कि ऐसी मान्यता है कि त्रेता युग में प्रभु श्रीराम ने महर्षि विश्वामित्र के साथ पंचकोसी यात्रा की थी। अंतिम पड़ाव बक्सर में लिट्‌टी-चोखा का भोग लगाने के बाद विश्राम कुंड पर रात्रि विश्राम कर सुबह में महर्षि विश्वामित्र के साथ प्रभु श्रीराम व अनुज लक्ष्मण जी जनकपुर के लिए प्रस्थान किये थे। तब से यह परंपरा चली आ रही है।

 

पंचकोसी परिक्रमा समिति के सचिव डॉ. रामनाथ ओझा ने बताया कि इस अवसर पर हजारों की संख्या में देर रात को ही विश्राम स्थल पर साधु-संत पहुंच गए थे। जिन्हें उचित सम्मान देते हुए सबको विदाई दी गई। उन्होंने बताया कि इस बार पंचकोसी परिक्रमा यात्रा में प्रशासन का सराहनीय सहयोग मिला है। इसके चलते श्रद्धालुओं को पांचों पड़ाव पर किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। साधु-संतों के विदाई के मौके पर इस मौके पर सुदर्शनाचार्य जी महाराज उर्फ बोला बाबा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button