CRIME

नैनीजोर में चूल्हे से निकली चिंगारी आठ आशियाने जलाकर कर दिया खाक

 न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत नैनीजोर में अगलगी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार की दोपहर इस गांव में फिर एक बार आग लगने से आठ आशियाने तथा लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंची दमकल वाहन ने आग पर काबू पा इसे और विकराल होने से बचा लिया। घटना शनिवार दोपहर उत्तरी नैनीजोर पंचायत के वार्ड तीन स्थित बड़की नैनीजोर गांव की है। इस घटना में मुन्ना कुर्मी, धुरान कुर्मी, रामसेवक यादव, देवलाल मल्लाह, धु्रव रजक, सुरेन्द्र रजक व धनजी रजक आदि के आशियाने जल गए है।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार चूल्हे से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया जिससे यह घटना हुई है। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तत्काल फायर वाहन को मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंची दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया। वही सीओ खुशबू खातून ने तत्काल पीड़ित परिवारों के बीच तिरपाल का वितरण करवाया है। वही उन्होंने राजस्वकर्मी को क्षतिपूर्ति का आंकलन करने का निर्देश दिया है। बता दें कि गर्मी के इस सीजन में नैनीजोर में अबतक अगलगी की आधा दर्जन घटनाएं हो चुकी है। वही इस संबंध में सीओ ने कहा कि क्षति का आंकलन करवाया जा रहा है। पीड़ितो को उचित मुआवजा दिया जाएगा। इस घटना के बाद पीड़ित परिवारों में मायूशी छाई है। अगलगी में उनके सर से छत के अलावे कपड़ा, अनाज, पशुचारा, आभूषण, नगदी आदि छिन लिया है। जिससे पीड़ित परिवार सामाजिक आसरे के मुंहताज हो गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button