OTHERS

नुआंव गांव में 20 अक्टूबर को चिकित्सा महा शिविर का आयोजन, सभी रोगों से सम्बंधित दर्जनों डॉक्टर रहेंगे मौजूद 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के नुआंव गांव में आगामी 20 अक्टूबर दिन रविवार को निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी प्रकार के बीमारियों से ग्रसित मरीजों का निशुल्क इलाज एवं दवा वितरण किया जाएगा। उक्त शिविर अघोर परिषद ट्रस्ट अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम पड़ाव वाराणसी के द्वारा किया जा रहा है। यह चिकित्सा शिविर उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय नुआंव में आम जनमानस के कल्याणार्थ   चिकित्सकों द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा और साथ ही दवा का वितरण किया जाएगा।

 

 

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिले के सामाजिक कार्यकर्ता आनंद कुमार पांडे और रिंकू पांडे ने बताया की उक्त शिविर अघोर परिषद ट्रस्ट अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम वाराणसी, संस्था द्वारा अपने 19 सूत्रीय जन कल्याण कार्यक्रम के तहत देशभर में निशुल्क शिविर का आयोजन किया जाता है। इस संस्था के द्वारा पहले भी लाखों लोगों को निशुल्क चिकित्सा का लाभ दिया जा चुका है। उक्त शिविर में रविवार को कान, नाक, गला रोग, नेत्र रोग, बाल रोग, स्त्री रोग, हृदय एवं गुर्दा रोग, दंत रोग तथा चर्म रोग से संबंधित विशेष चिकित्सा उपलब्ध रहेंगे। वहीं शिविर में ब्लड शुगर, यूरिक एसिड, हीमोग्लोबिन, मलेरिया का निशुल्क जांच भी करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

 

शिविर में समय से उपस्थित होकर अपना पंजीकरण कराकर सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक अपनी जांच करवा सकते हैं। उक्त चिकित्सा शिविर में डॉक्टर एसपी सिंह, डॉक्टर यूपी सिंह, डॉक्टर हरि सिंह, डॉक्टर रंजन नारायण,  डॉक्टर एम एल गुप्ता, जनरल फिजिशियन डॉक्टर आलोक, डॉक्टर उषा रानी,  डॉक्टर पद्मा मिश्रा,  डॉक्टर बी एन राय, डॉक्टर संजय तिवारी,  डॉक्टर उपेंद्र सिंह, डॉक्टर के के सिंह,  डॉक्टर रंजन, डॉक्टर वैभव, डॉक्टर विवेक सिंह, डॉ रविशंकर तिवारी और डॉक्टर दीपक पांडे उपस्थित रहेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button