OTHERS

नावानगर व्यापार मंडल में धान अधिप्राप्ति 2025-26 कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य क्रमशः साधारण धान 2369 रूपये एवं ग्रेड 'ए'-2389 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित

न्यूज विजन। बक्सर

डीएम से प्राप्त निदेशानुसार जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर, चन्द्रमा राम एवं अध्यक्ष मीरा सिंह ने नावानगर व्यापार मंडल में धान अधिप्राप्ति 2025-26 कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिसमें प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, नावानगर एवं कई किसान उपस्थित हुए। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य क्रमशः साधारण धान 2369 रूपये एवं ग्रेड ‘ए’-2389 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित है।

 

 

 

उन्होंने बताया कि अधिप्राप्ति की तिथि 15.11.2025 से 28.02.2026 तक निर्धारित है। राज्य खाद्य निगम को सी०एम०आर० की तिथि 15.11.2025 से 15.06.2026 तक निर्धारित है। जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर द्वारा बताया गया कि नावानगर व्यापार मंडल के अतिरिक्त 4 पैक्सों में धान अधिप्राप्ति का कार्यक्रम प्रारंभ किया जायेगा, जो निम्नलिखित है- दुल्फा पैक्स राजपुर, मुंगाव पैक्स डुमराँव, इन्दौर पैक्स इटाढ़ी एवं करहंसी पैक्स, बक्सर। जिले के शेष चयनित पैक्स क्रियाशील है एवं किसान अपना धान ले जाकर बेच सकते हैं।

 

 

 

कृषि विभाग पर निबंधित किसानों के माध्यम से धान अधिप्राप्ति कार्य करना। धान अधिप्राप्ति की अधिकतम सीमा रैयत किसानों से 250 क्विंटल, गैर-रैयत से 100 क्विंटल लेना है। किसानों के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान SFC के द्वारा PFMS के माध्यम से किसानों के संबंधित बैंक खातों में 48 घंटे के अंदर भुगतान कर दिया जाएगा। पैक्स/व्यापार मण्डल द्वारा बायोमेट्रिक सत्यापन निबंधित किसान या नामित किसान का आधार सत्यापन के उपरांत किसान पैक्स/व्यापार मण्डल में धान बेच सकते है।

 

 

 

किसानों को पैक्स/व्यापार मण्डल द्वारा प्राप्ति रसीद उपलब्ध करायी जाएगी। जिस पर क्रय धान की मात्रा मूल्य एवं भुगतान की संभावित तिथि अंकित होगी। जिसकी सूचना SMS के माध्यम से किसानों को दी जाएगी। जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम:- पैक्स/व्यापार मण्डल के द्वारा गोदाम से मिल पर धान एवं सीएमआर भेजने के लिए उपयोग किये जा रहे वाहन में जीपीएस सिस्टम लगाना आवश्यक है। पैक्स/व्यापार मण्डल द्वारा धान क्रय सह भुगतान स्टॉक पंजी एवं धान अस्वीकरण पंजी का संधारण करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button