CRIME

नाली विवाद में चली गोली, लाइसेंसी हथियार के साथ लिए गए पांच हिरासत में 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

नगर थाना क्षेत्र के पीपरपाती रोड तड़का नाला के समीप दो पक्षों के बीच हुए नाला को लेकर विवाद में एक पक्ष द्वारा कई राउंड फायरिंग की गयी। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जांच शुरू कर दी है वही पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 

 

घटना के सम्बन्ध में रामेश्वर नाथ मंदिर समिति के सचिव रामस्वरूप अग्रवाल 80 वर्ष का अपने पड़ोसी रामेश्वर गुप्ता के पुत्र बबलू गुप्ता के साथ पूर्व से नाली का विवाद चला आ रहा है।  इसी मामले में रविवार को भी श्री अग्रवाल द्वारा अपने जमीन में नाली का पानी गिराने से माना किया गया।  जिसके बाद गुप्ता परिवार द्वारा कुछ लोगों को बुलाकर रामस्वरूप अग्रवाल के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट किया जाने लगा और छेड़खानी की गयी। जिस आसपास के लोग बीच बचाव के लिए जुट गए तभी गुप्ता परिवार के लोगों द्वारा दहशत फ़ैलाने के उद्देश्य से आधा दर्जन से अधिक फायरिंग कर दी गयी। घटना की सुचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा मौके पर पहुंच गये। और मौके से एक लाइसेंसी राइफल के साथ पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। घटना की सूचना पाकर एसपी मनीष कुमार भी थाने पहुंच पूछताछ किये।  वही थानाध्यक्ष संजय सिन्हा ने बताया की पांच लोगों को थाना लाया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है वैसे दोनों पक्षों में पूर्व से विवाद चला आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button