नप मुख्य पार्षद ने फाइलेरिया रोधी दवा खाकर फैलेरिया उन्मूलन अभियान का किया शुभारम्भ




न्यूज़ विज़न। बक्सर
नगर परिषद बक्सर कार्यालय के सभागार में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन फैलेरिया उन्नन्मूलन अभियान के तहत फैलेरियारोधी दवा खा कर मुख्य पार्षद कमरून निशा, उप मुख्य पार्षद बबन सिंह एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर आशुतोष कुमार गुप्ता के साथ सभी वार्ड पार्षद द्वारा किया गया l इसके साथ ही सभी वार्ड पार्षद अपने वार्ड क्षेत्र में जागरूकता एवं लोगो को दवा सेवन हेतु प्रेरित करेंगे ताकि समाज में इस बीमारी को समाप्त किया जा सके l








कार्यक्रम के दौरान डॉ शैलेन्द्र कुमार ने सभी उपस्थित वार्ड पार्षदों को जानकारी देते हुए कहा की दवा का सेवन 2 वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को दवा नहीं दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा की भोजन के बाद दवा लेना होगा, खाली पेट नहीं। वही उन्होंने खुराक के बारे में बताये की 2-5 वर्ष के बच्चों को 1 गोली दी जाएगी, 5-15 वर्ष के बच्चों को 2 गोलियां दी जाएंगी एवं 15 वर्ष और उससे ऊपर के सभी व्यक्तियों को 3 गोलियां दी जाएंगी। अंत में उन्होंने कहा की यह कार्यक्रम समाज में रोग निवारण और स्वास्थ्य सुधार के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।कार्यक्रम में स्वास्थ्य प्रबंधक प्रिंस सिंह, रजनीश कुमार, पंकज कुमार, PSI से रामजन्म सिंह इत्यादि लोग शामिल रहे।

