नगर पंचित काली मंदिर डुमरांव से चोरों ने मंदिर में लगे दो घंटा पर किया हाथ साफ




न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिले के डुमरांव नगर वासियों के आस्था का केंद्र नगर पंचित मां काली आश्रम मंदिर से चोरों ने बीती रात दो घंटा की चोरी कर ली है। जिसे चोरी करने से पहले चोरों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरा के तार भी काट उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं का आक्रोश गहरा गया है। वहीं स्थानीय पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।












इस सम्बन्ध में स्थानीय लोगों ने बताया की मंदिर से थोड़ी दूर स्थित संत जन सेकेंडरी स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की हरकत कैद हो गई है। हालांकि उनका चेहरा स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। ज्ञात हो की इस मंदिर में चोरी की यह छठवीं घटना है। बताया जाता है कि रात 11.20 में अज्ञात चोर मंदिर में प्रवेश किया तथा पेंट करने के लिए रखी गई सीढ़ी, दान पेटी तथा एक छोटी चौकी के सहारे 2 घंटे चुरा लिए। दोनों घंटे मंदिर के मुख्य गेट के पास लगे थे। एक घंटा 125 किलो का जबकि दूसरा 51 किलो वजन का था। जिस कारण आशंका जताई जा रही है कि चोरों की संख्या अधिक होगी। इस इलाके में पुलिस गश्त नहीं होने तथा मंदिर में लगातार चोरी होने से श्रद्धालुओं तथा मंदिर प्रबंध समिति में गहरा आक्रोश है। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष भगवान जी वर्मा ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एफआईआर भी दर्ज करवाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष संजीत शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच तफ्तीश में जुट गए हैं।

