OTHERS
नगर थाना ने चलाया वाहन जांच अभियान, 40 हजार का कटा चालान




न्यूज़ विज़न। बक्सर
एसपी मनीष कुमार के निर्देशानुसार नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ज्योति प्रकाश चौक पर वाहन जांच अभियान एसआई जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान लगभग 300 दोपहिया एवं फोर व्हीलर की जांच की गयी। जिसमे 40 हजार का चालान काटा गया।








वहाँ जांच के दौरान दो पहिया वाहन चालकों का हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग की सख्ती से जांच की गई इसके साथ वाहनों के कागजात भी चेक हुआ। चार पहिया वाहनों का भी सीट बेल्ट और कागजात जांच हुआ, जांच के दौरान लगभग 300 वाहनों की जांच की गयी। जिसमे कुछ वाहन चालकों को सख्ती से हिदायत देकर छोड़ दिया गया। और 40 वाहनों का चालान काटा गया। ज्योति प्रकाश चौक पर चलाए जा रहे वाहन चेकिंग के दौरान कई बाइक सवार रास्ता बदल कर निकल रहे थे।

