OTHERS

धावा दल ने धनसोई बाजार से दो बार श्रमिकों का कराया मुक्त

दोषी नियोजकों पर सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है

न्यूज विजन। बक्सर
डीएम के निर्देश पर श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के द्वारा गठित बाल श्रमिक धावा दल के द्वारा राजपुर प्रखण्ड के धनसोई बाजार में दो बाल श्रमिकों को विमुक्त कराकर जिला बाल कल्याण समिति बक्सर को सुपूर्द किया गया।

 

दोषी नियोजकों पर सुसंगत धाराओं में एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है। विमुक्त दोनों बाल श्रमिकों को सरकार के तरफ से तत्काल सहायता राशि 3000 रुपए प्रति बाल श्रमिक दिया जायेगा एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रति बाल श्रमिक 25000 हजार रूपये उनके खाते में जमा कराकर एफडी कराया जायेगा।

 

धावा दल में  सुधांशु सौरव , श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी राजपुर,  विशाल कुमार, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी बक्सर सदर एवं मुन्ना कुमार प्रसाद, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, चौसा व स्व कन्हाई शुक्ला सेवा संस्थान से अमिताभ गौतम एवं  अजीत कुमार धावा दल में शामिल थे। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों ने बताया कि इसी प्रकार आगे भी बक्सर जिला में बाल श्रम को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। इस संबंध में प्रचार-प्रसार भी जनहित में किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button