OTHERS

देशभक्ति गायन, वीररस कविता व चित्रकला में एस वी एम की छात्राओं ने किया कला का प्रदर्शन

न्यूज विजन | बक्सर
नगर के सिविल लाइन स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, बालिका खंड में बुधवार को आजादी का अमृत महोत्सव में कला संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार सह संस्कार भारती बिहार के तत्वाधान में देश भक्ति गायन, वीर रस कविताओं का काव्य पाठन व देश भक्ति व अमर शहीदों के सम्मान में चित्रकला, गायन आदि की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस स्पर्धा के विभिन्न विधाओं में 31 प्रतियोगियों ने देशभक्ति के रस से सराबोर अपनी कलाओं का प्रदर्शन किया। देशभक्ति गायन में समृद्धि उपाध्याय प्रथम, अर्पणा पांडेय द्वितीय व सुहानी पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वीर रस काव्य पाठन में जया वर्मा प्रथम, दीक्षा कुमारी द्वितीय व डिंपल कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। देशभक्ति पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता में एक से बढ़ कर एक चित्रकारी का अद्भुत प्रदर्शन किया गया। ज्ञात हो कि भारत सरकार द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता जिला, राज्य और अंततः अखिल भारतीय स्तर तक आयोजित की जाती है।
कार्यक्रम संस्कार भारती के अधिकारी अभिनव मिश्रा के कुशल संयोजन में संपन्न हुआ, विद्यालय के प्रधानाचार्य बिमल कुमार पांडेय ने संस्कार भारती संस्थान को इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि आज के परिपेक्ष में कला व संगीत के माध्यम से हमारे बच्चों में देशभक्ति व संस्कार का भाव जगाना अत्यंत आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button