RELIGION

वैदिक मंत्रोच्चार व व्यास पीठ पूजन के साथ आरम्भ हुआ 55 वां श्री सीताराम विवाह महोत्सव 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

पूज्य संत श्री खाकी बाबा सरकार की पुण्य पर आयोजित 55 वां श्री सीताराम विवाह महोत्सव का बृहस्पतिवार से प्रारंभ हो हुआ। नया बाजार स्थित श्री सीताराम विवाह महोत्सव आश्रम में वैदिक मंत्रोचार के साथ व्यास पीठ पूजन के साथ महा महोत्सव का शुभारंभ हुआ।

 

पूज्य जगतगुरु श्री विद्या भास्कर जी महाराज की पावन उपस्थिति में बसांव पीठाधीश्वर पूज्य श्री अच्युत प्रपन्नाचार्य जी महाराज एवं श्री सीताराम विवाह महोत्सव आश्रम के महंत पूज्य श्री राजाराम शरण जी महाराज के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ श्री व्यासपीठ का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इससे पूर्व प्रातः काल से ही आश्रम में विभिन्न प्रकार के धार्मिक आयोजन प्रारंभ हो गए। प्रातः काल से ही श्री रामचरितमानस जी का नवाहन परायण पाठ के साथ-साथ दमोह की कीर्तन मंडली के द्वारा नव दिवसीय अखंड श्री हरि नाम संकीर्तन अष्टयाम प्रारंभ हुआ।

 

व्यासपीठ पूजन कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन डॉ रामनाथ ओझा ने किया जबकि मंच पर अयोध्या के जनक दुलारी शरण जी महाराज, श्याम शरण दास, राजीव कुमार राय, भोला बाबा सहित बड़ी संख्या में संत एवं भक्त उपस्थित थे।

वीडियो देखें : 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button