वार्निंग लेबल से महज ढाई मीटर दूर है गंगा का जलस्तर




न्यूज़ विज़न। बक्सर
लगातार हो रही बारिश से माँ गंगा अपना रौद्र रूप धारण करने लगी है। मंगलवार को नदी के जलस्तर में वृद्धि तेज हो गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार मंगलवार को शाम चार बजे 56.810 मीटर दर्ज किया गया है। वहीं पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है। गंगा के इस रूप को देखकर चौसा, बक्सर, ब्रह्मपुर, सिमरी और चक्की प्रखंड के तटीय इलाके में बाढ़ से सबसे अधिक जान माल के नुकसान का खतरा सताने लगा है।







जिले में सीडब्ल्यूसी के अनुसार गंगा नदी का वार्निंग लेबल 59.320 मीटर है। जो की अभी वार्निंग लेबल से जलस्तर करीब ढाई मीटर दूर है। लेकिन, जिस रफ्तार से पानी बढ़ रहा है उसे देख जिले में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। आने वाले दो-तीन दिनों में गंगा का पानी वार्निंग लेबल के बहुत करीब पहुंच गया है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर से दियारा इलाके के लोग नुकसान से बचने व सुरक्षित जगहों पर जाने की तैयारी में जुट गये हैं। वहीं जिला प्रशासन बाढ़ से निपटने की तैयारी में जुट गया है।


