OTHERS

तीन वर्षीय बच्चे के साथ सड़क पर भटकती महिला को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया

औद्योगिक थाना की सराहनीय पहल, दो दिन पूर्व सड़क किनारे मिली थी महिला, रखा गया था अल्पावास गृह

न्यूज विजन । बक्सर
दो दिन पूर्व औद्योगिक थाना क्षेत्र में बच्चे के साथ सड़क पर भटकती हुई मिली महिला को पुलिस ने अल्पावास गृहए रखा था जिसे शुक्रवार को परिजनों के हवाले कर दिया। परिवार वालों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक महिला तीन वर्षीय बच्चे के साथ भटकती हुई मिली थी। महिला अपने बारे में कुछ भी बता नहीं पा रही थी। औद्योगिक थाना पुलिस ने महिला को अल्पावास में रखवाया। इसके बाद पुलिस महिला के परिवार के बारे में पता लगाने लगी। इसके लिए पुलिस ने आसपास के थाना में महिला की सूचना प्रसारित की। शुक्रवार को महिला की पहचान सिमरी थाना क्षेत्र के मंझवारी गांव के सुनील गुप्ता की पत्नी पूजा के रूप में हुई। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। महिला मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही थी। औद्योगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को महिला को उसके बच्चे के साथ परिजनों के हवाले कर दिया। महिला के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस के प्रति खुशी जाहिर किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button