CRIME

तिलक समारोह फायरिंग कांड में पांच अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

न्यूज विजन। बक्सर
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ज्योति मैरिज हॉल में 15 अप्रैल को तिलक समारोह के दौरान दो पक्षों के बीच अंधाधुंध फायरिंग हुई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने 16 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज व अन्य स्रोतों से सूचनाएं संकलित कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

इस कड़ी में एसपी शुभम आर्य के निर्देशन में डीएसपी सदर धीरज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया। 27 अप्रैल को पुलिस ने कांड में संलिप्त अटल सिंह (पिता मनोरंजन सिंह, चीनी मिल निवासी) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अटल ने घटना में प्रयुक्त हथियार के संबंध में जानकारी दी, जिसके आधार पर मंटू सिंह (पिता अशोक सिंह, चक्रहसी निवासी) को गिरफ्तार किया गया।

मंटू सिंह ने पूछताछ में बताया कि अटल सिंह और उसका हथियार पांडे पट्टी निवासी लक्ष्मीकांत दुबे के पास रखा गया है। इस सूचना पर पुलिस ने लक्ष्मीकांत दुबे के घर छापा मारा, जहां से दो देशी पिस्तौल और दो खाली मैगजीन बरामद की गई। साथ ही लक्ष्मीकांत दुबे को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त अमन श्रीवास्तव, भोलू और अमित श्रीवास्तव को भी गिरफ्तार किया। बरामद हथियारों के संबंध में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी टीम में डीएसपी धीरज कुमार के अलावा थानाध्यक्ष मुफस्सिल अरविंद कुमार, डीआईओ प्रभारी युसूफ अंसारी, रविकांत प्रसाद, चंदन कुमार यादव, राज शर्मा तथा मुफस्सिल थाना व सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button