OTHERS

तनिष्क द्वारा जिले डॉक्टर महेन्द्र प्रसाद एवं डॉक्टर विनोद प्रसाद को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया सम्मानित 

सभी सम्मानित चिकित्सकों और नागरिकों को तुलसी का पौधा देकर किया गया सम्मानित 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

समाज में डॉक्टर्स समुदाय की स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवा की समर्पण भावना का आभार प्रकट करने के लिए ज्योति प्रकाश चौक के समीप टाटा की आभूषण ब्रांड “तनिष्क” में 1 जुलाई डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर सम्मान सह लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया।  जिसमे शहर के सभी सम्मानित चिकित्सक व नागरिकों को तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया।

 

 

जिले भर से आए डॉक्टरों में डॉक्टर महेन्द्र प्रसाद और डॉक्टर विनोद प्रसाद को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएमए के प्रेसिडेंट डॉक्टर आर.एन तिवारी ने किया जबकि संचालन आईएमए के सेक्रेटरी रितेश चौबे ने किया कार्यक्रम में गणमान्य और सम्मानित डॉक्टर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान “तनिष्क” बक्सर के बिजनेस एसोसिएट दीपक पांडेय  ने बताया कि भारत में “डॉक्टर्स डे” प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती और पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। “डॉक्टर्स डे” 2024 का थीम ” हीलिंग हैंड्स, केयरिंग हार्ट्स ” है। इस अवसर पर जिले भर से आए सभी डॉक्टर्स को दीपक पाण्डेय, प्रकाश पाण्डेय, अनुराग पाण्डेय, निगम पाण्डेय, वर्षा पांडेय तथा तनिष्क के स्टोर मैनेजर मृमोए चटर्जी और फ्लोर मैनेजर गजेंद्र सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया। तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए जिले भर आए सभी डॉक्टरों का तनिष्क फैमिली की तरफ से आभार प्रकट किया गया।

कार्यक्रम में डॉक्टर सीएम सिंह, डॉक्टर वीके सिंह, डॉक्टर पीके पांडेय, डॉक्टर गांगेय राय, डॉक्टर अरुण कुमार, डॉक्टर शैलेश राय, डॉक्टर आरके गुप्ता, डॉक्टर तनवीर फरीदी, डॉक्टर दिलशाद आलम, डॉक्टर आशुतोष कुमार सिंह, डॉक्टर उषा सिन्हा, डॉक्टर नमिता सिंह, डॉक्टर मधु सिंह, डॉक्टर वेद प्रकाश, डॉक्टर प्रिया राय के अलावा रेडक्रास सचिव श्रवण तिवारी, निर्मल कुमार सिंह, सरोज कुमार सिंह, सरोज उपाध्याय, सुरेश संगम, रेडक्रास उपाध्यक्ष रोटेरियन सौरव तिवारी, रोटेरियन दीपक अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button