OTHERS

डुमरांव महाराज की तेरहवीं में शामिल हुए जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह

न्यूज विज़न। बक्सर
डुमरांव महाराजा चंद्र विजय सिंह के निधन के बाद आज उनकी तेरहवीं का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। कार्यक्रम में जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह भी शामिल हुए।

 

उदय सिंह के साथ सहरसा विधानसभा के प्रत्याशी किशोर कुमार मुन्ना भी उपस्थित थे। तेरहवीं के बाद डुमरांव में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इसमें उदय सिंह ने घोषणा की कि महाराजा शिवांग विजय सिंह को डुमरांव विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। उदय सिंह ने कहा कि शिवांग विजय सिंह न केवल राजपरिवार की परंपरा और जनता के सम्मान का प्रतीक हैं, बल्कि युवा नेतृत्व के रूप में क्षेत्र की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले चुनाव में डुमरांव की जनता इस निर्णय का स्वागत करेगी।

 

इस दौरान बक्सर जिला अध्यक्ष दिवाकर पाठक और जिला मुख्य प्रवक्ता अजय मिश्रा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में लोगों ने स्वर्गीय महाराजा चंद्र विजय सिंह को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button