डुमरांव महाराजा बहादुर स्व. कमल बहादूर सिंह कीे चौथी पूण्यतिथि पर 151 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण
वे आजीवन समाज की भलाई के लिए काम करते रहे, डुमरांव सूत मिल की स्थापना हो या फिर स्कूल, कॉलेज, अस्पताल बनवाना : महाराज चंद्रविजय सिंह




न्यूज़ विज़न। बक्सर
शुक्रवार को डुमरांव महाराजा बहादुर स्व. कमल बहादूर सिंह कीे चौथी पूण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर इलाके के 151 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम बड़ा बाग परिसर में आयोजित किया गया था। जिसका नेतृत्व राज परिवार के महाराज चंद्रविजय सिंह ने किया।











पुण्यतिथि के मौके पर उन्होंने सर्व प्रथम उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया जिसके पश्चात महाराज चंद्रविजय सिंह ने स्व. महाराजा बहादूर को याद करते हुए कहा कि वे आजीवन समाज की भलाई के लिए काम करते रहे। डुमरांव सूत मिल की स्थापना हो या फिर स्कूल, कॉलेज, अस्पताल बनवाना। आम जनता की भलाई, रोजगार तथा पढ़ाई के प्रति वे हमेशा तत्पर रहते थे। पूरा परिवार उनके पदचिन्हों पर चलने का प्रयास करता है।
वही युवराज शिवांग विजय सिंह ने कहा कि लंबे समय तक मुझे उनका सानिध्य मिला है तथा उनसे बहुत कुछ सिखने को मिला है। उन्होंने कहा कि वे कर्तव्यनिष्ठ व दयावान थे। क्षेत्र में लोगों को शिक्षा का अलख जगाने तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के साथ ही रोजगार देने के प्रति भी तत्पर रहते थे। वही कई अन्य लोगों ने इस मौके पर अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरे शहर के अभिभावक थे तथा डुमरांव को हमेशा उनकी कमी खलेगी। इस मौके पर राजपरिवार की महारानी कनिका सिंह एवं समृद्ध विजय सिंह ने भी अपने हाथों कंबल वितरित किया। मौके पर अंबरीश पाठक समेत दर्जनो गणमान्य व सैकड़ो जरूरतमंद मौजूद थे।

