OTHERS

डीएवी पब्लिक स्कूल वर्ग नवम् के छात्र-छात्राओं का कृषि विज्ञान केन्द्र प्रक्षेत्र का हुआ भ्रमण, सीखे कृषि के गुर 

फसल सुधार और खाद्य संसाधन, खाद्य सुरक्षा, उन्नत फसल उत्पादन, पौधों के पोषक तत्व और फसल सुरक्षा की छात्र छात्राओं को दी गयी जानकारी 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

मंगलवार को लालगंज स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के वर्ग नवम् के छात्र-छात्राओं का कृषि विज्ञान केन्द्र प्रक्षेत्र का भ्रमण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कृषि के विविध क्षेत्रों से परिचय एवं इसकी तकनीकी जानकारी से अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित इस भ्रमण कार्यक्रम मे आगंतुक छात्र दल को विभिन्न फसल सुधार और खाद्य संसाधन, खाद्य सुरक्षा, उन्नत फसल उत्पादन, पौधों के पोषक तत्व और फसल सुरक्षा प्रौद्योगिकी समेत कृषि विज्ञान केन्द्र, बक्सर की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी विशेषज्ञ श्री हरिगोबिंद एवं रामकेवल द्वारा दी गई।

 

 

सीआरएपी दीर्घकालिक फसल प्रणाली प्रयोग क्षेत्र के भ्रमण के माध्यम से फसल प्रणाली, फसल पैटर्न, फसल चक्र, जेडटी के माध्यम से संरक्षण कृषि की जानकारी से अगवत हुए। साथ ही बीज प्रसंस्करण इकाई, समेकित कृषि प्रणाली आधारित मॉडल, मधुमक्खी पालन इकाई, प्राकृतिक खेती उपादान उत्पादन इकाई, वर्मीकम्पोस्ट इकाई, आदि का भ्रमण कराकर तकनीकी जानकारी प्रक्षेत्र प्रबंधक आरिफ परवेज द्वारा दी गई। कृषि तकनीकियों की जानकारी से बच्चे काफी प्रभावित दिखें।


छात्रों ने समय बचाने और कुशल तरीके से अधिक प्रभावी बनाने के लिए ड्रोन तकनीक के माध्यम से कृषि रसायनों के छिड़काव में गहरी रुचि दिखाई। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के वैज्ञानिक डॉ. पी के सुंदरम, डॉ. पवनजीत और वरीष्ठ तकनीकी सहायक मनोज कुमार सिन्हा ने केवीके अधिकारियों के साथ छात्रों के बीच ड्रोन तकनीकी का प्रदर्शन कर तकनीकी जानकारी से अवगत कराया। कार्यक्रम मे अनीसा, अनुष्का, ज्योत्सना, मनीषा, नाजिशा, अनिकेत, आर्यन, आयुष, दीपक, आदि समेत कुल 31 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button