डीएम ने कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल को कोइलवर गंगा तटबंध को ससमय कालीकरण करने का दिया निर्देश
डीएम ने कोइलवर गंगा तटबंध तटबंध के कालीकरण एवं सुरक्षात्मक कार्यो का स्थल निरीक्षण किया


न्यूज विजन। बक्सर
शनिवार को जिला पदाधिकारी डॉ विद्यानंद सिंह ने बक्सर कोईलवर गंगा तटबंध के किमी 0 0.00 से किमी 51.72 के बीच तटबंध के कालीकरण एवं सुरक्षात्मक कार्यो का स्थल निरीक्षण किया गया। उन्होंने इस दौरान संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के क्रम में बक्सर कोईलवर तटबंध के किमी 13.00 से 16.00 किमी पर सिमरी प्रखण्ड के केशोपुर ग्राम के पास कराये जा रहे मिट्टी कार्य प्रगति को देखा।कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर द्वारा बताया गया कि बक्सर कोईलवर गंगा तटबंध पर कालीकृत सड़क के निर्माण में निर्माण सामग्रियों का भण्डारण किया जा रहा है।
कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण ने बताया कि कार्य समाप्ति की तिथि 18 माह है। जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर को ससमय कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया ।





