OTHERS

ट्रिनिटी कॉन्वेंट चुरामनपुर में जन्माष्टमी उत्सव के दौरान मटका फोड़ो व रूप सज्जा  प्रतियोगिता आयोजित

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

सदर प्रखंड के चुरामनपुर स्थित ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के जूनियर वर्ग के बच्चो ने राधा-कृष्ण की जोड़ी में नृत्य और गायन की प्रस्तुति दी। वहीं वर्ग 1 से 5 तक के बच्चो के बीच चित्रकला प्रतियोगिता तथा क्राफ्ट का आयोजन किया गया। वहीं सीनियर वर्ग के बच्चो के बीच मटका फोड़ो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

उक्त आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रबंधक निदेशक धीरज पांडेय ने बताया कि आज विद्यालय में जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन कर बच्चो के बीच सद्भावना का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बच्चो ने कृष्ण और राधा के परिधान पहनकर कृष्ण और राधे के गीत पर अपनी प्रस्तुति दी। वहीं प्राथमिक वर्ग के बच्चो ने कृष्ण की बाँसुरी को अपने हाथों से बनाया। उच्च वर्ग के बच्चो के बीच मटका फोड़ो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मोंटेसरी वर्ग के बच्चो में कृष्ण के रूप में प्रज्ञान, आयुष केशरी, समृद्ध कुमार, ऋषव, ओम सागर, राज मिश्रा, युवराज, तथा राधा के रूप में यशी, माही, ऋतिका, आराध्या, कृतिका, अनन्या, निति ने दर्शकों का मन मोहा।

वहीं मटका फोड़ो प्रतियोगिता में वर्ग 6 के राज कुमार तथा वर्ग सात के आशुतोष कुमार ओझा ने मटका फोड़ पुरस्कार अपने नाम किया। प्राथमिक वर्ग के चित्रकला में निधि, अनन्या, भावना,अंकुश, पूजा कुमारी, साहिल, खुशी, कुमारी, रुद्र राय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रबन्धक धर्मेंद्र पांडेय, विद्यालय के डीन पंकज पांडेय, अकैडमिक इंचार्ज सन्तोष कुमार तथा विद्यालय के शिक्षक अर्चना, सरिता, अंजु, कामिनी, शिवानी, ऋचा, लवली तिवारी, निशी वर्मा, अंजलि, स्नेहा, पुजा, उमेश, सेजल, शुभम मिश्रा, मनीष पांडेय, राम कुमार दुबे, सुरेश तिवारी, प्रियेश, मनोज सिन्हा सहित कई लोग मौजूद रहें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button