जेडीयू के निर्विरोध नगर अध्यक्ष चुने गए संजय चौधरी
जेडीयू सदर प्रखंड के अध्यक्ष पद पर चुने गए धर्मेन्द्र ठाकुर


न्यूज विजन। बक्सर
जेडीयू संगठनात्मक चुनाव के दौरान नगर अध्यक्ष के पद पर संजय चौधरी और सदर प्रखंड के अध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र ठाकुर निर्वाचित हुए। निर्वाचन के बाद संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। गोयल धर्मशाला स्टेशन रोड में जनता दल (यूनाइटेड) की संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। कार्यक्रम में पार्टी की आंतरिक लोकतांत्रिक परंपरा को रेखांकित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए नियमित और पारदर्शी चुनाव आवश्यक हैं।
निर्धारित समय पर अध्यक्ष पद के लिए संजय चौधरी ने नगर अध्यक्ष तथा धर्मेंद्र ठाकुर ने प्रखंड अध्यक्ष के लिए अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। नामांकन की अवधि समाप्त होने तक उनके विरुद्ध किसी अन्य प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया।
इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की सहमति से उन्हें निर्विरोध नगर अध्यक्ष तथा प्रखंड अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष संजय चौधरी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।
मौके पर मनोज सिंह, प्रेम मिश्रा, संजय सिंह राजनेता, सतेंद्र कुमार, राममूर्ति राम, सुरेंद्र कुशवाहा, भोला यादव, निर्मल पासवान, सुशीला देवी, शिवजी यादव, राज कुमार यादव, मंटू ठाकुर, कन्हैया केशरी, संदीप केशरी, राज कुमार, भोला राम, ब्रजेश यादव, मुन्ना यादव, उमाशंकर चौधरी, अनंत साह, राधेश्याम साह मौजूद थे।





