CRIME

जिस युवती व नाबालिक की तलाश में परेशान थी दो जिले की पुलिस, पटना के एक फ़्लैट में मिले पति पत्नी की तरह 

युवती ने महिला थाना में युवक पर रेप का किया था केस, लड़के के परिजन युवती पर किया था अपहरण का केस 

न्यूज़ विज़न। बक्सर 

एक दूसरे पर संगीन आरोपो का मुकदमा दर्ज कराने के बावजूद प्रेमी जोड़ा पति-पत्नी के रूप में साथ रह रहे थे। इस बात का खुलासा बक्सर महिला थाना की पुलिस ने प्रेमी जोड़े को पटना से गिरफ्तार कर किया है। जिसके बाद कोर्ट में प्रस्तुत किया गया जहां युवती को उसके परिजनों के साथ भेज दिया गया है।

 

इस दिलचस्प मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस महकमें में पूरे दिन इसकी चर्चा होते रही। मिली जानकारी के अनुसार बक्सर मुनीम चौक की एक युवती ने रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के एक नाबालिग पर दुष्कर्म का आरोप लगा एफआईआर दर्ज कराई थी। वही किशोर के पिता ने भी दावथ थाने में युवती तथा उसके परिजनों पर किशोर के अपहरण का एफआईआर दर्ज कराया था। इस मामले की जांच में जुटी बक्सर महिला थाने की थाना अध्यक्ष कंचन कुमारी को तकनीकी साधनों तथा मुखबिर से आरोपी किशोर के पटना के बुद्धा कॉलोनी स्थित एक अपार्टमेंट में रहने की जानकारी मिली। इसके बाद थाना अध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ उसे गिरफ्तार करने के लिए उक्त चिन्हित अपार्टमेंट के एक फ्लैट में छापेमारी की। तो वहा आरोपी किशोर के साथ ही पीड़ित युवती भी मिल गई। दोनो वहा नाम बदल पति पत्नी के रूप में रह रहे थे। जिसे देख महिला थाने के पुलिस भौचक रह गई। महिला थाना की थानाध्यक्ष कंचन ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि रोहतास पुलिस को भी इस गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button