जिले में धूमधाम से मनी ईद : दुआ में उठे हाथ, फिजा में गूंजा ईद मुबारक
मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन, सुख और समृद्धि की दुआएं मांगी


न्यूज विजन। बक्सर
ईद का त्योहार जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिदों में नमाज नमाज अदा की और एक दूसरे से गले मिल मुबारकबाद दी। शहर मस्जिदों से लेकर चौक चौराहों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। सभी ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई। देर शाम तक मुबारकबाद देने का सिलसिला चलता रहा।
नगर के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई। एक महीने की इबादत के बाद ईद पर सुबह से ही मस्जिदों में रौनक दिखी। इस मौके पर नगर के मेन रोड स्थित बड़ी मस्जिद, कचहरी मस्जिद, मुसाफिर गंज, गजाधर गंज, मस्जिद गुलाम हुसैन शाह सोमेश्वर स्थान चरित्रवन, कर्बला मस्जिद सेंट्रल जेल, शाही मस्जिद सराय फाटक, नूरी मस्जिद सोहनीपट्टी, जुल्फजल मस्जिद खलासी मोहल्ला, रेहलवाली मस्जिद नई बाजार, मस्जिद नालबन्द टोली, मस्जिद सिविल लाइन, मस्जिद दर्जी मुहल्ला, मदीना मस्जिद खलासी मुहल्ला, दूध पोखरी कब्रिस्तान कोइरपुरवा में निर्धारित समय पर विशेष नमाज अदा की गयी।
जिलेभर में कई जगहों पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। ईदगाहों व मस्जिदों में हर्षोल्लास का माहौल था। मेला का भी नजारा दिखा। बच्चे खिलौने व खाने- पीने की चीज खरीदने के लिए आतुर रहे। जबकि सभी धर्म समुदाय के लोग एक दूसरे से गले मिलकर बधाई देते रहे। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा था।
बड़ी मस्जिद के पास प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा पुलिस अफसर व पुलिसकर्मी तैनात रहे। ईद और नवरात्रि के मद्देनजर पदाधिकारी एवं सैकड़ों पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। बड़ी मस्जिद के अलावा शहर के सभी मस्जिदों के पास पुलिस की तैनाती की गई थी।
मस्जिदों में नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने हैसियत के मुताबिक गरीबों को दान दिया। नमाज अदा के पहले मस्जिद के इमाम ने कहा कि इस मुबारक महीने में खुदा अपने बंदों को बहुत ज्यादा नवाजता है और उसके दुआ को आसानी से कबूलता है। ईद त्योहार में आपसी सौहार्द का नजारा दिखा। हर जाति धर्म के लोग मुस्लिम भाइयों के घर पहुंच गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी। साथ ही सेवी और लजीज व्यंजन खाएं। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
ईद पर्व की बधाई देने को लेकर नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। नगर परिषद सभापति के प्रतिनिधि नियमतुल्ला फरीदी, सांसद सुधाकर सिंह, रेडक्रास सचिव डॉ श्रवण तिवारी, सुरेश संगम, एयाज अहमद, मनोज पांडेय, डॉ निसार अहमदसमेत अन्य कई नेता बड़ी मस्जिद समेत कई जगहों पर पहुंचकर ईद की बधाई दी।
वीडियो देखें :





