CRIME

जिले के लोगो से वीजी गोल्ड इन्वेस्टमेंट कम्पनी खोल 8 करोड़ 20 लाख की ठगी करनेवाला शरद कुमार यूपी के सीतापुर से हुआ गिरफ्तार 

पूर्व में दो लोगो को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर भेज दिया था जेल, तीन वर्षो से शरद खेल रहा था लुकाछिपी का खेल 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

शहर के गोलम्बर ऐम्बेस्डर होटल के समीप वर्ष 2018 में वीजी गोल्ड इन्वेस्टमेंट कम्पनी खोलकर जिले के लोगो से आठ करोड़ 23 लाख की ठगी कर चम्पत हो जाने वाले शरद कुमार को बक्सर पुलिस ने सीतापुर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।

 

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक वर्ष 2018 में जिला में वीजी मार्ट खोला गया। जो की बाद में वीजी गोल्ड कर जिला के लोगों से पैसा इंवेस्ट कराया गया। कंपनी के कर्मी यूपी के सीतापुर जिला के तम्बौर थाना क्षेत्र के विस्वा खुर्द के रहने वाले शरद कुमार, अयोध्या के संजय सिंह, पटेल नगर के सुनील कुमार और लखनउ के हरिनाम सिंह ने  जिला के लोगों को अपने झांसे में लेना शुरु किया। कंपनी ने लोगों को झांसा दिया कि उनकी कंपनी प्रोपर्टी, गोल्ड और अन्य क्षेत्रों में निवेश करती है। कंंपनी में जिला के लोगों ने करीब 8 करोड़ 23 लाख रुपए जमा किया। कंपनी के तय समय पर लाेगों ने जब पैसे की मांग शुरु की तो कर्मियों के द्वारा बरगलाने का कार्य किया जाने लगा। वही कंपनी के कर्मी मार्च 2020 में ऑफिस में ताला लगा गायब हो गए। तब ठगी के शिकार लोगों ने टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। वही इस मामले में पूर्व नगर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने मामले में दो आरोपित सुनील कुमार और संजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि उस समय शरद कुमार पुलिस के गिरफ्त से बचा रहा। वहीं एक अन्य आरोपित हरिनाम सिंह यूपी में ठगी करने के आरोप में रायबरेली जेल में पूर्व से बंद था।

 

घटना के सम्बन्ध में नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपी पिछले तीन वर्षो से लुकाछिपी का खेल खेल रहा था। बीते दिनों सुचना मिली की सीतापुर में है तभी केस के आईओ संजय विकास त्रिपाठी की देखरेख में विकास कुमार और सशत्र बल की टीम बनाकर यूपी के सीतापुर जिला भेजा गया जहा स्थानीय पुलिस की मदद से मुख्य आरोपित को दीपावली के दिन किराये के आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। वही आरोपित के खिलाफ कार्यवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।

निवेशकों ने बक्सर पुलिस को दिया धन्यवाद, पूंजी मिलने की जगी उम्मीद  

वही ठग की गिरफ्तारी के बाद निवेशकों को अपनी पूंजी मिलने की उम्मीद जगी है।   कंपनी के मुख्य निवेशक मुकेश चौरसिया , शशांक शेखर, राजीव कुमार सिंह तथा अनिल राय आदि निवेशकों ने कहा कि इसमें पुलिस की भूमिका अत्यंत सराहनीय है बक्सर पुलिस की ऐसी सक्रियता से बहुत जल्द निोषकों के पैसों की रिकवरी होने की उम्मीद जगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button